Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों के लिए बड़ी राहत

तेल विपणन कंपनियां निर्धारित अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवा पाने वाले ग्राहकों को सिलेंडर डिलीवरी और सब्सिडी जैसी सुविधाएं बंद नहीं करेगी। एलपीजी वितरकों को 31 दिसंबर तक ग्राहकों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने को कहा था। इस वजह से वितरक शोरूमों के बाहर ग्राहकों की लम्बी कतारें लगने लगी थी। अब तेल विपणन कंपनियों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि 31 दिसंबर से पहले बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हुआ हो तब भी ग्राहकों के लिए रिफिल डिलीवरी और सब्सिडी हस्तांतरण सहित सेवाओं को बंद नहीं किया जाएगा।

 

विपणन कंपनियों का कहना है कि प्रधानमंत्री उज्जवला ग्राहकों या अन्य पात्र ग्राहकों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप सब्सिडी मिलती रहेगी। इंडेन ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं और भारत गैस ग्राहक हैलो बीपीसीएल ऐप के माध्यम से या वितरक शोरूम में जाकर और विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में उज्जवला कियोस्क पर भी ई केवाईसी कर सकते हैं।

 

Big relief for those who do not get e-KYC done

 

ई-केवाईसी करना अनिवार्य

तेल कंपनियों का इरादा मौजूदा प्रधानमंत्री उज्जवला ग्राहकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर ई-केवाईसी पूरा करने का है। तेल विपणन कंपनियों ने ई-केवाईसी के लिए ग्राहकों से तेल विपणन कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ सहयोग करने को कहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !