पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु अभियान चला रखा है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, राकेश राजौरा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में इन्दु लोदी आरपीएस प्रो. थानाधिकारी थाना बौंली द्वारा मुखबीरखास की सूचना पर सोतोली मोड़ इलाका थाना बौंली से पृथ्वीराज पुत्र पुखराज निवासी श्यामौली थाना मलारना डूंगर को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना बौलीं पर मुकदमा नम्बर 306/2020 अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया