Thursday , 22 October 2026
Breaking News

पुलिस ने फरार इनामी बदमाश रामसिंह को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार इनामी बदमाश एवं दो फायरिंग की घटना सहित 4 अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने फरार इनामी बदमाश रामसिंह मीना को गिरफ्तार किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गत 12 मई को ग्राम रमजानीपूरा में राहुल नाम के व्यक्ति पर हुई फायरिंग के मामले एवं 18 मार्च को सपोटरा थाने में ग्राम जिरोता में फायरिंग कर हत्या करने के प्रयास के सहित मलारना डूंगर थाने, लालसोट, दौसा थाने में मारपीट एवं अपहरण के मामलों में फरार रामसिंह मीना पुत्र मगनलाल निवासी मोरपा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Police arrested absconding prize crook ramsingh meena in sawai madhopur

 

 

इन मामले में आरोपी चल रहा था फरार:-

घटना -1: गत 12 मई को बाटोदा थाना अंतर्गत रमजानीपूरा से राहुल पुत्र कमलेश निवासी रामगढ़ मुरारा अपनी स्विफ्ट कार से अपने दो साथियों के साथ शादी से वापस आ रहा था। उसी समय डाबर रोड़ पर अनिल उर्फ बिल्लू बादशाह एवं कुबेर मीना व उसके अन्य साथियों ने गाड़ी रोक ली। इसके बाद जाने से मारने की नियत से ऊपर फायरिंग की जिससे राहुल को चोट लगी थी। अनुसंधान के तथ्यों के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों द्वारा फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किये गए हथियार फरार बदमाश रामसिंह मीना के पास होने से बदमाश की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।

 

 

घटना -2: ग्राम पंचायत जिरोता करौली में गत 18 मार्च को धुलंडी के दिन होली खेल रहे बंटी को जान की मारने की नियत से बदमाश बिल्लू बादशाह, कुबेर, दिलखुश, कुलदीप, लकी मोरपा आदि ने फायरिंग कर दी थी तो बंटी बाल – बाल बच गया था परन्तु लेखराज पुत्र लख्मीराम के गोली लग गई थी। इस घटना के बाद से रामसिंह मीना फरार चल रहा था।

 

 

घटना -3: गत दिसम्बर 21 को मानटाउन थाना अंतर्गत किशोर गिरधरपुरा पर राजेंद्र, हरिमोहन, दिलखुश करेल आपसे रंजिश को लेकर फायरिंग की थी।

 

घटना -4: जनवरी 22 को लालसोट थाना अंतर्गत इन्द्रराज मीना चमनपुरा को मुख्य बाजार से अपहरण कर पैसों के विवाद को लेकर मारपीट को थी।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किया गया था।

 

इस तरह आरोपियों को किया गिरफ्तार :-

दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया था। सीओ गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के निकटतम सुपरविजन में फरार अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दौसा, लालसोट, बस्सी एवं जयपुर में कई स्थानों पर दबिशे दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी करण सिंह की टीम ने आरोपी को अलवर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी अलवर में किराए से फ्लैट लेकर फरारी काट रहा था। आरोपी रामसिंह ने दक्षिण भारत, उत्तराखंड, लुधियाना एवं करीब एक माह नेपाल काठमांडू में भी फरारी काटी थी।

 

 

हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे फ़ोटो :-

आरोपी सोशल मीडिया फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करते थे। अपराधी पुलिस के लिए एक चुनौती बने हुए थे। पुलिस की टीमों द्वारा सार्थक प्रयास कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। आरोपी की हथियारों की खरीद के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गंगापुर सिटी करण सिंह, बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना, उप निरीक्षक शिवचरण शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल अजित मेगा, सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप गुर्जर, लख्मीचंद मीना कांस्टेबल, ऋषिकेश कांस्टेबल एवं रूपाराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !