Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामलखन गुर्जर पुत्र धन्जी गुर्जर निवासी बाजोली, बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

Police arrested absconding wanted accused in case of illegal gravel transportation in khandar sawai madhopur

 

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व सीओ ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में खण्डार थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन के दर्ज प्रकरण में घटना के समय से फरार आरोपी रामलखन गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार गत दिनांक 5 जनवरी 2024 को खण्डार पुलिस द्वारा गोठ बिहारी गांव के अलावडा की खाल से अवैध बजरी (बनास) परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था। ट्रैक्टर चालक घटना के समय मौके से फरार हो गया था।

 

 

 

जिसे आज शुक्रवार को गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक/मालिक रामलखन गुर्जर पुत्र धन्जी गुर्जर निवासी बाजोली, बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। अवैध बजरी खनन / परिवहन करने वालों के विरुद्व जिला पुलिस की सतत कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी दिनेश कुमार, मुरारी हेड कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल, मूलाराम कांस्टेबल और शिशपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !