Sunday , 6 September 2026
Breaking News

फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्त और आश्रय देने वाला गिरफ्तार

जिले के पुलिस ने 20 नवम्बर को मानटाउन थाना क्षेत्र के दोन्दरी में हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों एवं उनको आश्रय देने वाले को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 20 नवम्बर को गांव दोन्दरी में फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ फिरोज खान पुत्र अफसार अली निवासी दोन्दरी जिसके दाहिने पैर के अंगुठे पर गोली लगी हुई थी, को राजकीय चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती करवाया। घायल फिरोज ने बताया कि 20 नवम्बर को करीब 1 बजे घर से सवाई माधोपुर आ रहा था, तभी घर से करीब 300 फीट दूर रोड़ पर पीछे से एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल ने टक्कर मार दी। मोटर साईकिल पर शाहरूख पुत्र हनीफ, मारूफ पुत्र हनीफ तथा शोएब पुत्र कदीर निवासीयान दोन्दरी सवार थे। मोटर साईकिल शोएब चला रहा था। मेरे गिरते ही शाहरूख ने कट्टे से मेरे उपर फायर किया तो मेरे दाये पैर के पंजे में गोली लग गई। इस पर आपराधिक अभियोग पंजीबद्व कर अनुसंधान थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर पुलिस निरीक्षक द्वारा शुरू किया गया।

 

Police arrested accused and the shelter involved in the firing case
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फायरिंग की घटना को गम्भीरता से देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, वृत्ताधिकारी नारायण लाल तिवारी के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर एफएसएल मोबाईल युनिट तथा एमओबी द्वारा साक्ष्य संकलन करवाया गया। घटनास्थल पर बाद फायरिंग अभियुक्त शाहरूख द्वारा फेका गया देशी कट्टा पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के निर्देशन व वृत्ताधिकारी नारायण लाल तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षु आरपीएस इन्दु लोदी, थानाधिकारी थाना मानटाउन दौलतराम गुर्जर पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना कोतवाली राजकुमार मीना पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना सुरवाल चन्द्रभान पुलिस निरीक्षक व डीएसटी टीम प्रभारी जितेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के साथ साईबर सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर से कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को शामिल कर पांच टीमों का गठन कर चिर सम्मत पुलिस प्रविधियों के साथ तकनीकी सहायता लेते हुए प्रकरण में वांछित अभियुक्त शोएब पुत्र कदीर निवासी दोन्दरी थाना मानटाउन को गिरफ्तार किया।
तफतीश के दौरान यह सामने आया कि वारदात के बाद मौके से भागे अपराधियों में से गिरफ्तार अभियुक्त शोएब को छुपाने एवं पुलिस गिरफ्तारी से बचाने की नियत से उसे आश्रय उपलब्ध कराने में उसके ताया के लड़के रब्बानी पुत्र मेहर अली निवासी दोन्दरी व अन्य बाल अपचारी रिश्तेदार की भुमिका रही है। जिस पर बाद अनुसंधान रब्बानी को गिरफ्तार व बाल अपचारी को निरूद्व किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में घटित होने वाले अपराधो में शामिल अपराधियों को आश्रय देने वालों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन की वजह से कई उद्योग धंधे बंद होने के कारण कई युवा बेरोजगार हो गये। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओं को अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !