Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रजमाना में फायरिंग करने वालों को किया गिरफ्तार

जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र के रजमाना में गोली मार कर हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को दो पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Police arrested firing accused at Chauth ka barwada
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 नवम्बर को शाम 6:30 बजे गोर्वधन पूजन की शाम ग्राम रजमाना में रामभजन पुत्र देवकरण गुर्जर निवासी रजमाना मन्दिर मे दीपक लगाकर जा रहा था, तभी मैन रोड़ पर एक मोटर साईकिल पर सवार हीरालाल पुत्र मडडू गुर्जर, हरि सिंह पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी गणेशंगज ने हवा में फायर कर रामभजन को जान से मारने की नीयत से फायर कर फरार हो गये, जिससे रामभजन घायल हो गया। जिस पर थाना चैथ का बरवाड़ पर मुकदमा नंबर 220/2020 धारा 307, 34 आईपीसी मे दर्ज कर मुल्जिमानों की सरगर्मी से तलाश की गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशन व गोपालसिंह कानावत अतिरिक्तत पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा राकेश कुमार राजौरा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह एसआई थाना चौथ का बरवाड़ा के नेतृत्व में टीमे गठित की गयी। फायरिंग के वांछित आरोपीयान की इलाका थाना, इलाका जयपुर, कोटा, बारा, झालावाड में तलाश की। इस दौरान 21 नवम्बर को आरोपी हरिसिंह पुत्र पुखराज गूर्जर एवं हीरालाल पुत्र मडडूलाल गुर्जर निवासी गणेशगंज थाना चौथ का बरवाड़ा तथा सोनूसिंह उर्फ हेमेन्द्र सिंह पुत्र स्व. शंकरसिंह राजपूत निवासी सुरेली थाना बनेठा जिला टोंक, सुनील उर्फ दिनेश पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी कलमंडा थाना कोतवाली बारां जिला बारा की कोटा में पुखराज के घर पर ठहरने की जानकारी मिली। जिस पर पुखराज के घर पर दबिश दी एवं चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना के वक्त उपयोग मे ली गयी दो पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पूर्व मे भी नकबजनी, डकैती, हत्या के प्रयास के गम्भीर प्रकृति के मुकदमे दर्ज हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !