बौंली थाना पुलिस ने हथडोली गांव में पुलिस व खनन विभाग पर पथराव करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शेरसिंह पुत्र बसराम निवासी खिरनी बौंली को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर – ट्रॉली को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने जाने एव अवैध बजरी परिवहन पर रोकथाम तथा गिरफ्तारी हेतू अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत गंगापुर सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचना पर जस्टाना रोड़ से एमएमडीआर एक्ट में आरोपी शेरसिंह पुत्र बसराम निवासी खिरनी बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से वांछित ट्रैक्टर – ट्रॉली को जप्त किया गया। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तार हेतु तलाश में जुटी है।
इस तरह वारदात को दिया अंजाम:-
पुलिस के अनुसार गत 4 फरवरी 2023 को अजयप्रकाश राजपूत भू – वैज्ञानिक खान एवं खनन विभाग द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 3 फरवरी की रात्री में 9 बजे सूचना मिलने पर हथडोली गाँव पहुंचे थे। जहां पर तीन ट्रैक्टरों की जप्ती की कार्रवाई की जा रही थी। तभी अचानक करीब 100 – 150 आदमी आए और पत्थर फैकते हुए जप्तशुदा तीनों ट्रैक्टरों को छुड़ाकर ले गये। पुलिस जाप्ते ने इधर – उधर छुपकर मुश्किल से जान बचाई।
ये रहे पुलिस टीम में शामिल :-
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक अम्बालाल, मनीष कांस्टेबल, जीतराम कांस्टेबल एवं श्रवण कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया