Saturday , 7 March 2026
Breaking News

खंडार तहसील कार्यालय में महिला पटवारी से अभद्रता करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने खंडार तहसील कार्यालय में महिला पटवारी से अभद्रता करने में मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी खेमराज उर्फ खेमू पुत्र राधेश्याम दत्तक पुत्र सुग्रीव को गिरफ्तार किया है।

 

 

सरकारी कर्मचारी के साथ राजकार्य में बाधा व भय उत्पन्न करने से संबधित होने से एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा थाना हाजा पर टीम फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित की गई। टीम द्वारा मुलजिम के घर व अन्य जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी खेमराज उर्फ खेमू पुत्र राधेश्याम दत्तक पुत्र सुग्रीव निवासी पीपल्दा खण्डार को शुक्ला तिराहा खण्डार से डिटेन किया गया।

 

Police arrested accused for misbehaved with the female patwari in Khandar Tehsil office Sawai madhopur

 

 

आरोपी खेमराज उर्फ खेमू को तफ्तीश के बाद धारा 353 आईपीसी का जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खंडार थाने पर गत दिनांक 28/01/2022 को विनिता बैरवा पुत्री भंवरलाल निवासी बालेर बहरावण्डा कलां हाल हल्का पटवारी रोडावत तहसील खण्डार ने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि प्रार्थीया प.म. रोडावद में पटवारी पद पर कार्यरत है। दिनांक 27/01/2022 को करीब 3 बजे तहसील कार्यालय में टीआरएस प्रपत्र जमा कराने आयी थी, तो खेमराज पुत्र राधेश्याम निवासी पीपल्दा द्वारा मेरे से गाली गलोच की व राजकार्य में बाधा उत्पन्न की और जाते – जाते जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़ता ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई  करने की मांग की। रिपोर्ट पर आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश प्रारम्भ की गई थी। गत मंगलवार को प्रार्थीया द्वारा पुनः मोबाईल पर धमकी देने की रिपोर्ट पेश की जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक जोधराज हेड कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल, हुकमाराम कांस्टेबल, विष्णुदत्त कांस्टेबल एवं कुंजीलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !