सुरवाल थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऋषिकेश पुत्र गणपत मीना निवासी महुं सूरवाल को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार राजूलाल प्रभारी SIUCAW सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सूरवाल शैतान सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट मे वांछित आरोपी ऋषिकेश पुत्र गणपत मीना निवासी महुं सूरवाल को सुनारी रोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल, जीतेन्द्र कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, दीपेन्द्र कांस्टेबल एवं विजय सिंह कांस्टेबल कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक SIUCAW शामिल रहे।