Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बजरी माफियाओं द्वारा पुलिस पर हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार

बजरी माफियाओं का आतंक जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। गत शनिवार को ही ऐसा एक मामला सामने आया है। जहां पर ट्रैक्टर – ट्रॉली चालक सुरवाल थाने पर लगे बजरी नाके को टक्कर मारकर चालक अपने वाहन भगा ले गए। इतना ही नहीं पुलिस जाप्ता द्वारा नाकाबंदी की गई तो चालकों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को चढ़ाने की कोशिश की। इस मामले पर सूरवाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरी माफियाओं द्वारा पुलिस पर हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

पुलिस ने आरोपी नितेश उर्फ मोन्टी पुत्र अमृत लाल निवासी गोरधनपुरा सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गत शनिवार को बजरी नाका छापर थाना सूरवाल पर दो अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर – ट्रॉली आ रहे थे। चालकों को नाके पर तैनात पुलिस जाप्ता द्वारा रोका गया तो नाके पर लगे सरकारी बेरिकेट व पुलिस जाप्ता की प्राईवेट कार को टक्कर मार दी।

 

 

जिससे पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को भागकर ले गए। पुलिस जाप्ता द्वारा नाकाबंदी की गयी तो जानबूझ कर जान से मारने की नियत से पुलिस जाप्ता पर ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को चढ़ाने की कोशिश की। जिससे नाकाबंदी में तैनात कांस्टेबल धर्मसिंह के टक्कर लगने से चोटे आयी है।

 

 

police arrested accused of attack on police by gravel mafia

 

ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को पुलिस थाना सूरवाल, थाना मानटाउन व थाना कोतवाली सवाई माधोपुर  द्वारा पीछा कर बजरी नाका शेरपुर पर दौरान नाकाबंदी कर एक ट्रैक्टर को पकड़ा।  जिसका चालक मौके से फरार हो गया तथा दूसरा भागने में सफल रहा। जिस पर थाना सूरवाल पर अभियोग संख्या 175/21 में पंजीबद्ध किया गया।

 

 

 

आरोपियों की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र दानोदिया व कृष्णा सामरिया वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सूरवाल सुनिल कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गई। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई।

 

 

जिस पर घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर के मालिक व रेकी करने वाले नितेश उर्फ मोन्टी पुत्र अमृत लाल निवासी गोरधनपुरा सपोटरा जिला करौली को को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से रेकी में ली गई मोटर साईकिल बरामद की। प्रकरण में अन्य वाहन व आरोपियो की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !