Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कार को पेट्रोल डालकर जलाने वाले अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

मानटाउन थाना क्षेत्र के खैरदा स्थित हम्मीर नगर में एक निजी स्कूल के सामने शनिवार की देर रात को एक घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ और पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित ने मानटाउन थाने में सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला जमीन पर कब्जे का है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने तुरन्त ही वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर, नारायण लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मानटाउन अतर सिंह के नेतृत्व में थाने से टीम मीठालाल सहायक उप निरीक्षक, संजय कुमार हैड कॉन्स्टेबल, मोहनलाल कॉन्स्टेबल, रामभजन कॉन्स्टेबल, महेन्द्र कॉन्स्टेबल एवं रविंद कॉन्स्टेबल कार्यालय वृत्ताधिकारी वृत्त शहर का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरोपी के मकान भरी पहाड़ी के आस-पास के इलाकों में लगातार निगरानी की गई एवं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये गए।

Police arrested accused of burning car with illegal weapons

पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने साथियों के साथ साथ सवाई माधोपुर की ओर आ रहा है। जिसकी सूचना टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यलय में पदस्थापित साइबर एक्सपर्ट सवाई माधोपुर व थानाधिकारी थाना मानटाउन को दी गई। वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर एवं थानाधिकारी थाना महेंद्र कुमार कॉन्स्टेबल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी का पीछा किया गया। सूचना वृत्ताधिकारी वृत्त सवाई सवाई माधोपुर मानटाउन एवं गठित टीम के सयुंक्त प्रयास से सभी आरोपियों की घेराबन्दी कर अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किये गए।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस ने आजाद मीना पुत्र आशाराम निवासी भूरी पहाड़ी थाना मलारना डूंगर, छुट्टन जागा पुत्र शंभूलाल निवासी तिलक नगर सीतामाता रोड़ ईट भट्टा सवाई माधोपुर, विजय सिंह गुर्जर पुत्र कमल सिंह गुर्जर निवासी गोज्यारी थाना मलारना डूंगर व विधि से संघर्षरत तीन बालकों द्वारा रात्रि में घर में घुसकर घर में खड़ी गाड़ी में पैट्रोल छिड़ककर आग लगाने वालों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक पचफेरा सिंघल शॉट, छ जिन्दा कारतूस, एक खाली कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !