चौथ का बरवाड़ा थाने पर नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हुए थे।

जिस पर राकेश राजौरा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वांछित मुल्जिम मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी वंधावस्ती मनूनवारा मस्जिद नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चौथ का बरवाड़ा थाने में मुकद्मा नम्बर 37/21 धारा 363, 366ए, 376 आईपीसी व 5, 6 व 16, 17 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया