मित्रपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी जिशान अली पुत्र खालिद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद आरपीएस व वृताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान थानाधिकारी मित्रपुरा श्रीकिशन नेतृत्व में पुलिस थाना बौंली पर गत 23 नवंबर 2022 को नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर वर्ष 2013 से 2022 तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज प्रकरण में आरोपी जिशान अली पुत्र खालिद अली निवासी खिरनी को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी पुलिस थाना मित्रपुरा श्रीकिशन, सुनील कांस्टेबल, शीषराम कांस्टेबल एवं सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया