बामनवास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी लालाराम पुत्र श्रीलाल निवासी जाहिरा बामनवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 424 पव्वों (कुल 9 कार्टन) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर व पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह के सुपरविजन में सवाई माधोपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सुरेश कुमार खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा तेजकुमार पाठक सी.ओ. बामनवास के निकटतम सुपरविजन में गत रविवार को पुलिस थाना बामनवास द्वारा थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस जाब्ता द्वारा ग्राम जाहिरा से बिना लाईसेंस के अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी लालाराम पुत्र श्रीलाल निवासी जाहिरा बामनबास को अवैध देशी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 424 पव्वों (कुल 9 कार्टन) सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना हाजा पर मुकदमा आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान प्रकाश चन्द सहायक उप निरीक्षक थाना बामनवास द्वारा किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया