जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों के विरूद्व विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नोबेल कुमार उप निरीक्षक व गठित टीम को शूटिंग लाॅज रोड़ आलनपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ मिला। जिससे नाम पता पूछा व चैक किया तो उसने अपना नाम दुष्यंत पुत्र कालूराम निवासी भूरी पहाड़ी थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर होना बताया। जिसे चैक करने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा मिला।
आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा थाना कोतवाली सवाई मोधोपुर पर दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया