अवैध तलवार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेवा में एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रामबाबू स.उ.नि. थाना वजीरपुर ने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर दिनेश पुत्र हरीलाल निवासी सेवा को एक अवैध तलवार सहित गिरफ्तार कर मुकदमा नं. 177/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में थाना वजीरपुर पर दर्ज किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया