Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस ने दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

बी. कलां थाना पुलिस ने दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश पुत्र रमेश निवासी बाजोली बी. कलां सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा तथा उप-अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकट सुपरविजन में बी. कलां थानाधिकारी गोपालराम मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी में वांछित आरोपी जगदीश पुत्र रमेश निवासी बाजोली बी. कलां सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गत 7 सितंबर को एक रिपोर्ट शारदा पत्नि देवीशंकर निवासी बाजोली बहरावण्डा कलां ने थाना बी. कलां पर दर्ज कारवाई कि प्रार्थीया का पति मिर्ची की रखवाली के लिए खेत पर गया हुआ था। प्रार्थीया अपने बच्चों के साथ अपने मकान पर सो रही थी, उसी समय अप्रार्थी जगदीश मौका पाकर अन्दर घुस आया और जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। प्रार्थीया चिल्लाई तो बच्चे जाग गये।

 

Police arrested an accused in the case registered

 

अप्रार्थी धमकी देने लगा कि मेरी बनकर रह नहीं तो गांव से निकाल दूंगा एवं जाते – जाते जान से मारने की धमकी देकर गया। इसके बाद प्राप्त रिपोर्ट पर बहरावण्डा कलां आईपीसी में मामला दर्ज किया कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जगदीश पुत्र रमेश निवासी बाजोली बी. कलां खिलाफ आईपीसी का जुर्म प्रमाणित होना पाया गया। घटना के समय से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी तलाश हेतु बहरावण्डा कलां थाने पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। तलाश के भरसक प्रयास किये गये। परिणामस्वरुप भरसक प्रयासों के बाद आरोपी जगदीश पुत्र रमेश निवासी बाजोली को थाना परिसर पर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बी. कलां थानाधिकारी गोपालराम मीना, जौनसिंह एएसआई, ब्रह्मसिंह कांस्टेबल एवं राजेश कांस्टेबल शामिल रह।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !