मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दानिश उर्फ चिन्ना पुत्र खलिल अहमद निवासी गणपति नगर रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी थाना मानटाउन कुसुमलता मीना सीआई के निर्देशन में आज रविवार को गिर्राज प्रसाद एएसआई मय जाप्ता के द्वारा गुलाब बाग महलवाल केफे के सामने सीमेन्ट फैक्ट्री के पास से दानिश उर्फ चिन्ना पुत्र खलिल अहमद निवासी गणपति नगर रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर हाल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास जे. पी. कॉलोनी जिला कोटा के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया एवं कट्टे को धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में जरिये फर्द जप्ती जप्त किया गया।

मुलजिम दानिश उर्फ चिन्ना को धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। उक्त पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 180/2021 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- गिर्राज प्रसाद एएसआई, रामभजन कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल, झण्डू कांस्टेबल, नाहरसिंह कांस्टेबल, मनीष कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया