Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने मोबाइल से टेलीग्राम चैनल बनाकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अंकुश मीना को किया गिरफ्तार

अंकुश मीना से 32 लाख रूपये का मिला हिसाब

 

कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने मोबाइल से टेलीग्राम चैनल बनाकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अंकुश मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Police arrested Ankush Meena for played online betting by creating a telegram channel from mobile

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत के नेतृत्व में सोसाईलाल एएसआई द्वारा मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति रामसिंहपुरा जाने वाले रास्ते पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना पर पुलिस थाना कोतवाली की पुलिस टीम सोसाईलाल एएसआई,  मनीष हेड कांस्टेबल, सियाराम हेड कांस्टेबल द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां घेराबन्दी कर अंकुश मीना पुत्र मनफूल मीना निवासी भदलाव कुण्डेरा को पकड़ा गया।

 

 

 

 

अंकुश मीना का मोबाइल फोन चैक किया गया तो पाया कि अंकुश द्वारा 3 टेलीग्राम चैनल बनाकर और 5 अन्य चैनल को ज्वाइन कर ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा एवं विभिन्न गेम्स पर लगवाने एवं टिप्स देने का कार्य किया जा रहा था। इसकी एवज में ग्राहकों से राशि प्राप्त की जा चुकी है। पुलिस अनुसंधान के अनुसार अंकुश मीना से अब तक करीब डेढ़ वर्ष में 30-32 लाख रूपये का हिसाब आनलाइन सट्टे का मिला है। इन टेलग्राम चैनल पर करीब 4 लाख सस्क्राइबर को ज्वाइन करवा रखा है। जिस पर थाने पर प्रकरण आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। इसके बाद अंकुश मीना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अंकुश मीना से पूछताछ में जुटी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत, सोसाईलाल एएसआई, सियाराम हेड कांस्टेबल एवं मनीष कुमार  हेड कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !