जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज बुधवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की राकेश पुत्र आशाराम निवासी बनोटा सूरवाल, रामगोपाल पुत्र बृजलाल निवासी शेखपुर वजीरपुर, मुरारी पुत्र नारायण निवासी बहरावण्डा खुर्द खण्डार, रामभगवान पुत्र मुरारी निवासी बहरावण्डा खुर्द खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी रतनलाल पुत्र हरजीलाल गुर्जर निवासी कुरावदा दत्तवास जिला टोंक व राजेश पुत्र रामधन निवासी लुनेरा थाना दत्तवास जिला टोंक, भानू प्रकाश उर्फ गोलू पुत्र नवलकिशोर निवासी बालापुरा थाना रवांजना डूंगर, सत्यप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र नवल किशोर निवासी बालापुरा रवांजना डूंगर, जीतू पुत्र बृजमोहन निवासी खटीक मोहल्ला खण्डार को गिरफ्तार किया किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया