जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज शनिवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की खुशीराम पुत्र प्रभूलाल निवासी गोपालपुरा चौथ का बरवाड़ा, रामगोपाल पुत्र चौथमल निवासी विजयपुरा चौथ का बरवाड़ा, मोहन गुर्जर पुत्र छोटुलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिन्जारी चौथ का बरवाड़ा, बुद्दराज गुर्जर पुत्र छोटूलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिन्जारी चौथ का बरवाड़ा, पुखराज पुत्र रामेश्वर निवासी सलेमपुर सदर गंगापुर सिटी, नागेश लोडी पुत्र महेन्द्र लोडी निवासी केशवपुरा मंडी मौहल्ला थाना कोतवाली हिन्डौन सिटी जिला करौली हाल सरकारी अस्पताल के सामने गंगापुर सिटी, मनसुख पुत्र रामस्वरुप निवासी खण्डीप वजीरपुर, इंद्रसिंह पुत्र रामसहाय निवासी गण्डाल बामनवास, राजेन्द्र पुत्र इंद्रसिंह निवासी गण्डाल बामनवास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार अन्य मुकदमों में कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र राजूलाल निवासी जीरौता सपौटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया किया। शराब बेचते आरोपी कृष्णा सिंह पुत्र मेघसिंह निवासी कुसांय का वूर्जा वजीरपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया