शांति भंग करने के 2 आरोपी गिरफ्तार:-
अजीत सिंह हेड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर ने बाबूलाल पुत्र सोन्या निवासी बाजोली, रामस्वरूप सहायक उपनिरीक्षक थाना उदई मोड़ ने विनोद सिंह पुत्र महेश चंद निवासी प्रताप कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाते 1 आरोपी गिरफ्तार:-
धर्मेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल थाना मानटाउन सवाई माधोपुर ने नितिन सिंह पुत्र गणपत सिंह निवासी खेरदा सवाई माधोपुर को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1 स्थायी वारंटी गिरफ्तार:-
अरविंद सिंह हेड कांस्टेबल थाना मान टाउन ने फरार वारंटी मनोज कुमार पुत्र रामसिंह यादव निवासी रेलवे कॉलोनी हॉल सीमेंट फैक्ट्री सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या आमदा वसूली वारंट न्यायालय गिरफ्तार प्रकरण संख्या स्थायी वारंटी कोर्ट केस नंबर 365/10 सरकार बनाम धर्मेंद्र वगैरा, न्यायालय एसीजेएम सवाई माधोपुर के द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।