जिले की बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस ने खेतों में जुआ खेलते 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी प्रभारी राजबब्बर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को कुछ युवकों के गोपालपुरा गांव के खेतों में जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए गोपालपुरा के खेतों में पुलिस ने दबिश देकर 4 युवक ताराचंद खटीक, उमेश जोशी, सुनील जोशी, बुद्धिप्रकाश जाट सभी निवासी बहरावंडा खुर्द को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। चारों युवकों के पास से 890 रुपये सहित 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं पुलिस ने धारा 13 आरपीजीओ के तहत कार्यवाही करते हुए चारों युवकों की मोटर साइकिल मौके से जप्त करने की कार्यवाही की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया