सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। अभियान के तहत सर्वाइ माधोपुर जिले से अलग – अलग मामलों में पुलिस द्वारा 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की गोरीशंकर पुत्र बाबुलाल निवासी रायखेड़ा मध्यप्रदेश, सोहिल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी बौंली, इस्तहार पुत्र अफजल अली निवासी खिरनी, सलीम खान पुत्र अलीया उर्फ अली मोहम्मद निवासी मक्का मस्जिद के पास गंगापुर सिटी, जगमोहन पुत्र सुक्का निवासी परीता रोड़ वजीरपुर, विशन सिह चौधरी पुत्र भागमल निवासी श्यारोली, तपेश शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी वजीरपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाते गुमानसिंह पुत्र जगनलाल निवासी सूरवाल को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में आशाराम पुत्र सांवलराम निवासी भैडोली, लल्लूराम पुत्र भंवरलाल निवासी भुरया की ढाणी बरोनी जिला टोंक, शिशपाल उर्फ सुभाष पुत्र बाबूराम निवासी राजीवनगर बरजासर फलौदी जिला जोधपुर, ओमप्रकाश पुत्र रामसहाय, कमला पत्नि ओमप्रकाश निवासीयान बाढ़ विचला सदर गंगापुर सिटी, दिनेश पुत्र रामधन निवासी बाढ़ सलेमपुर गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया