Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अवैध देशी कट्टा 315 बोर सहित हार्डकोर आरोपी गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा सहित हार्डकोर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हार्डकोर आरोपी छोटू उर्फ हरकेश पुत्र मिश्ररु निवासी सेवा वजीरपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची एवं उपाध्यक्ष वृत गंगापुर सिटी मुनेश कुमार मीना के सुपरविजन में वजीरपुर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा गश्त करने वजीरपुर गए हुए थे।

 

 

Police arrested hardcore accused arrested with illegal deshi katta in wazirpur sawai madhopur

 

 

गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली को सेवा गांव से आगे डफलपुर रोड़ पर हार्डकोर आरोपी छोटू उर्फ हरकेश पुत्र मिश्ररु निवासी सेवा वजीरपुर अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा जाब्ते के साथ डफलपुर रोड़ पर पहुंचे। पुलिस जाब्ते को देख आरोपी डफलपुर की तरफ जाने लगा। क्योंकि वह थानाधिकारी योगेंद्र को पहले से ही जानता था। थानाधिकारी व जाब्ता द्वारा बड़ी मुश्किल से आरोपी को पकड़ा गया एवं अवैध देशी कट्टा 315 भी बरामद किया गया।

 

 

 

 

उल्लेखनीय है की आरोपी थाने के हार्डकोर अपराधी है। जो की उदेई मोड़ थाना के मुकदमे में वांछित चल रहा है। साथ ही आरोपी टोडाभीम थाना, कुंडगांव थाना एवं रैणी थाना से स्थायी वारंटों में फरार चल रहा है।

 

 

 

 

हार्डकोर अपराधी के खिलाफ पूर्व में राजस्थान व दिल्ली के विभिन्न थानों में करीब 32 मुकदमे लूट, हत्या का प्रयास, वाहन चोरी, उधापन एवं अवैध हथियार रखने के प्रकरण दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वजीरपुर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा, कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजित सिंह एवं अनिल कुमार शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !