Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बनास नदी में डूबने से किशोर की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव, 24 घंटे में बनास में डूबने से दूसरी मौत

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड के महेशरा गांव की बनास नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 17 वर्षीय किशोर का नदी में पैर फिसलने से वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।करीब 3 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार किशोर के डूबने के बाद दोस्तों ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस और प्रशासन को दी।

 

 

सूचना मिलने पर मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा, सीओ तेज कुमार पाठक, बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीणा और खिरनी चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बनास नदी में डूबे किशोर के शव को पानी से निकाल बाहर लिया। इस दौरान तहसीलदार किशन मुरारी मीणा ने बताया कि जोलंदा निवासी 17 वर्षीय किशोर मनखुश प्रजापत पुत्र दयाराम प्रजापत दोस्तों के साथ बनास नदी में नहाने के लिए गया था। जहां नहाते समय अचानक पैर फिसलने से मनखुश प्रजापत बनास नदी के गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया।

 

Teenager dies due to drowning in Maheshra Banas river Sawai madhopur

 

जिसको स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 3 घंटे के बाद पानी से बाहर निकाला। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों किशोर के शव को नदी से निकाल लिया था। बौंली राजकीय अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। गौरतलब है कि मलारना डूंगर क्षेत्र की बनास नदी में पिछले 18 दिन में पानी में डूबने से तीसरी मौत का मामला सामने आया है।

 

इससे पहले गत 31 जुलाई को भारजा बनास नदी के एनीकट में अजनोटी निवासी 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हुई थी। वहीं कल गुरुवार को इनायत खान निवासी सूरवाल कि भारजा बनास नदी के एनीकट में डूबने का मामला सामने आया था जिसका शव आज शुक्रवार को 18 घंटे के बाद मिला है। उसके पश्चात तीसरी घटना महेशरा बनास नदी में हुई जहां 17 वर्षीय किशोर मनखुश प्रजापत गहरे पानी में डूब गया। जिसका शव करीब 3 घंटे स्थानीय गोताखोरों की मदद निकाला गया।

 

ये भी पढ़ें:- “महेशरा गांव की बनास नदी में डूबा किशोर”

महेशरा गांव की बनास नदी में डूबा किशोर

 

“भारजा बनास नदी के एनीकट में डूबने से युवक की मौत, सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से हो रहे हादसे”

भारजा बनास नदी के एनीकट में डूबने से युवक की मौत, सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से हो रहे हादसे

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !