मानटाउन थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी राकेश शर्मा पुत्र सूरजमल निवासी पोलोटेक्निक रोड़, ठींगला सवाई माधोपुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार दानोरिया ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में गत 22 अप्रैल को पीड़िता नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अथक प्रयास से आरोपी राकेश शर्मा पुत्र सूरजमल निवासी पोलोटेक्निक रोड़, ठींगला सवाई माधोपुर गिरफ्तार कर पॉक्सो न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजने के आदेश प्रदान किये गये।

यह था मामला:- गत 21 अप्रैल को ओमप्रकाश पुत्र रामकुमार रैगर द्वारा महिला थाना पर अभियोग दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को राकेश पुत्र सूरजमल ब्राह्मण निवासी पोलोटेक्निक रोड़, ठींगला, बजरिया सवाई माधोपुर बहला फुसलाकर मोटर साईकिल नंबर आरजे. 25 एसवी 0647 पर बैठाकर अपहरण करके कुश्तला ले गया। जिस पर महिला थाना पर धारा 363, 366 आईपीसी 16/17 पॉक्सो एक्ट 3(2)(vक) जाति-/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, संशोधित अधिनियम 1989, संशोधित अधिनियम 2015 मे पंजीबद्व किया गया। अनुसंधान शकील अहमद आरपीएस सीओ एससी/एसटी द्वारा किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया