शांति भंग करने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तारः-
उम्मेद लाल उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने विजय पुत्र काडूराम गुर्जर निवासी मलारना स्टेशन, दिनेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ओलवाड़ा को व इसी प्रकार नोबेल कुमार उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने रघुनन्दन उर्फ रघु पुत्र सीताराम निवासी आलनपुर को व इसी प्रकार जीतेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली ने युवराज पुत्र जगदीश मीना निवासी ईटावा बालाजी, यूसुफ खान पुत्र अब्दुल आजाद निवासी छाण थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
सुनील कुमार थानाधिकारी थाना सूरवाल ने बबलु मीना पुत्र मिश्रीलाल निवासी खेड़ला थाना रवांजना डूंगर, संतराज पुत्र कमल मीना निवासी बाडोलास को व इसी प्रकार तेजसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने मोतीलाल पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी लोरवाड़ा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपीयों के विरूद्ध थाना सूरवाल पर पृथक – पृथक मुकदमा क्रमश मुकदमा नंबर 215/2021 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में तथा मुकदमा नंबर 178/2021 धारा 147, 149, 332, 353, 379, 393 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।
इसी प्रकार भरत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र सत्यनारायण निवासी फरिया को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर मुकदमा नंबर 350/2021 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया