Sunday , 8 March 2026
Breaking News

2 हजार रुपये के इनामी आरोपी नेहरू मीना एवं कुंजी मीना गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस को 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी नेहरू मीना एवं कुंजी मीना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईनामी आरोपी नेहरू मीना पुत्र लोहडे राम मीना निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर एवं कुंजी उर्फ कुंजीलाल मीना पुत्र बनवारी लाल निवासी खण्डीप थाना वजीरपुर को थाना वजीरपुर पर पंजीबद्ध राजा मेडी नामक व्यक्ति के एक अपहरण के प्रकरण में थाना वजीरपुर पर गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम नेहरू मीना के विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, लूट, वाहन चौरी के करीब एक दर्जन से अधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है। इसी प्रकार मुल्जिम कुंजी मीना के विरूद्ध करीब डेढ दर्जन से अधिक अपहरण, मारपीट एवं वाहन चौरी के प्रकरण विभिन्न थानों पर पंजीबद्ध है। मुल्जिम नेहरू मीना पर जिला पुलिस द्वारा 2000 रूपये का ईनाम घोषित है तथा पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व द्वारा भी नेहरू मीना पर एक अन्य हत्या के प्रकरण में 2000 रूपये का ईनाम घोषित है। इसी प्रकार मुल्जिम कुंजी मीना पर भी जिला पुलिस द्वारा 2000 रूपये का ईनाम घोषित है।

Police arrested prized accused of two thousand rupees Nehru Meena and kunji Meena

इन राज्यों में दी दबिश:- अपराधियों को पकड़ने के लिए विगत दिनों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी कालूराम मीना के सुपरविजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में तलाश हेतु अलग-अलग टीमें भेज कर दबिशे दी गई। आखिर में कुख्यात अपराधी नेहरू लुधियाना पंजाब से एवं कुंजी मीना को जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अभियुक्तों की गिरफ्तारीः- गठित विशेष टीमों में से एक टीम के रूप में योगेन्द्र शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना वजीरपुर के नेतृत्व में पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विजयसिंह मीना कांस्टेबल, ऋषि मीना कांस्टेबल को लुधियाना पंजाब रवाना किया गया था। जहां टीम द्वारा साईबर क्राईम स्पेशलिस्ट अजीत सिंह मोगा सहायक उप निरीक्षक की सहायता से विशेष कार्य योजना बनाकर कुख्यात मुल्जिम नेहरू पुत्र लोहडे राम मीना निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर को थाना डिविजन नम्बर 5 लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा मुल्जिम कुंजी मीना को थाना वजीरपुर पुलिस द्वारा जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
मुल्जिम नेहरू एवं कुंजी को थाना वजीरपुर के राजा मेडी के अपहरण के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिन्हे माननीय न्यायलय द्वारा 15 मार्च तक पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !