सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अलग अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 एवं अन्य मुकदमों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शांति भंग करने के 6 आरोपी गिरफ्तार-
बीलाल पुत्र वकील निवासी तीतरो सहारनपुर उत्तर प्रदेश, खुर्शिद पुत्र असगर अली निवासी दोदरी मानटाउन सवाई माधोपुर, ऋषिकेश पुत्र कजोड निवासी बाढ बिछोछ बाटोदा, राजकुमार मंगल पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी शंकर मील गंगापुर सिटी, मोनू मंगल पुत्र लक्ष्मीचन्द मंगल निवासी पीएनबी बैंक के सामने वाली गली उदेई मोड़ गंगापुर सिटी एवं मनराज पुत्र रामलाल निवासी भेडोला चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित 1 आरोपी गिरफ्तार:-
रजनेश पुत्र गिरवर लाल मीना निवासी सराय बामनवास जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया