Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना पुलिस ने शहर की नसिया कालोनी में फायरिंग के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि भूत्यापुरा (सपोटरा) निवासी जय सिंह पुत्र राजू लाल मीणा को फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी जय सिंह सहित अन्य साथी शराब के नशे में थे। अचानक देसी कट्टा चल जाने से एक युवक के सिर में गोली लग गई थीं। बाद में उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

Police arrested the accused of firing

उल्लेखनीय है कि सपोटरा के गंभीरा गांव निवासी युवक विकास मीणा जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ता था। नसिया कॉलोनी में एक मकान में किराए से रहता था। इसी के साथी कमरे पर आए और सभी शराब के नशे में धुत होने के कारण उन्होंने देसी कट्टा निकाल कर ऊपर फायर कर दिया, जिससे गोली युवक विकास मीणा के सिर पर जा लगी तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन युवक विकास के हालात गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। उसका अभी तक इलाज
जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !