Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने डेढ़ वर्ष के बच्चे का अपहरण करने के आरोपी को महज 6 घंटे में किया गिरफ्तार

पीलोदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेढ़ वर्ष के बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को महज 6 घंटे में गिरफ्तार किया है।  मुकदमा मुस्तगीसा ने बताया गत रविवार करीब शाम 5 बजे डेढ़ वर्ष का हमारा बच्चा अमित आंगन मे खेल रहा था जिसको प्रेमसिंह और उसका भाई रामहरी मीना निवासी नयागांव बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती उठाकर ले गए और हमसे 2.50 लाख रूपए की फिरौती मांग रहे है।

 

 

 

जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकेश कुमार थानाधिकारी द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम को नयागांव, श्री महावीरजी, हिण्डौन सिटी, महुआ और बालाजी  की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर महेंदीपूरा बालाजी पहुंची। जहां से आरोपियों की तलाश की गई। मेंहदीपुरा बालाजी मोड़ के समीप अपहर्त बालक को रामहरी पुत्र रामकिशन उर्फ हरिया मीना निवासी नयागांव के कब्जे से कडी मेहनत व अथक प्रयासों से बालक को दस्तयाब किया गया।

 

 

Police arrested the accused of kidnapping one and a half year old child in just 6 hours in sawai madhopur

 

 

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी रामहरी निवासी नयागांव के द्वारा डेढ़ वर्ष के बालक अमित का अपहरण करना पाया गया और डरा धमकाकर पीड़ित से 2.50 लाख की फिरौती मांगी थी। मुकेश कुमार थानाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा महेंदीपूरा बालाजी जिला दौसा से मात्र 6 घंटे मे ही अपहर्त बालक अमित को आरोपी रामहरी के कब्जे छुड़ाया गया व दस्तयाब कर बच्चे को मां के सुपर्द किया गया। आरोपी को डिटेन कर अन्य आरोपीयों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

 

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:-  मुकेश कुमार मीना थानाधिकारी थाना पीलोदा, गजराज कांस्टेबल, राजरूप कांस्टेबल, चंन्द्रपाल कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल, अजीत सिंह कांस्टेबल, बसंत कुमार कांस्टेबल अजीत सिंह मोंगा सहायक उपनिरीक्षक साईबर एक्सपर्ट सवाई माधोपुर और महेन्द्र सिंह कांस्टेबल साईबर एक्सपर्ट सवाईमाधोपुर आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !