Sunday , 8 March 2026
Breaking News

व्यापारी के साथ हुई लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर थाना पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई लूट के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अखलेश मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी शेखपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर राजेश सिंह ने बताया कि गत 26 मई को रेलवे फाटक नारायणपुर के पास पिकअप मे सवार व्यापारी एवं ड्राईवर के साथ पिस्टल की नोक पर हुई लूट के मामले में लूट का चौथा आरोपी अखलेश मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी शेखपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

उल्लेखनीय है की गत 26 मई को फरियादी राहुल अग्रवाल निवासी गंगापुर सिटी अपने ड्राईवर के साथ सामान की सप्लाई कर नकदी लेकर नारोली डांग से गंगापुर सीटी आ रहे थें। रेल्वे फाटक से पहले नारायण रेल्वे स्टेशन के पास एक मोटर साइकिल पर तीन अज्ञात बदमाश ने अपनी मोटर साइकिल पिकअप के आगे लगा कर ड्राईवर को पकड़कर नीचे उतार लिया एवं एक बदमाश ने फरियादी व्यापारी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर गाड़ी में रखे बैग को निकाल कर करीब 1 लाख 15 हजार रूपये लूट कर ले गये। धटना पर थाना गंगापुर सदर में अभियोग संख्या 85/2021 धारा 392 ता.हि. में दर्ज कर अज्ञात बदमाश की सुरागरसी एवं पतारसी के सार्थक प्रयास किये गये।

 

Police arrested the accused of robbery with the businessman in gangapur city

 

घटना की गम्भीरता को देखते हुए हिमांशु शर्मा अतिरिक्त अधीक्षक गंगापुर सीटी के निर्देशन में वृताधिकारी गंगापुर सिटी कालूराम मीणा के सुपर विजन एवं राजकुमार मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी गंगापुर सदर के नेतृत्व में उक्त वारदात में पूर्व में आरोपी दिलखुश पुत्र राम सिंह मीना, जितेन्द्र उर्फ धारा योगी, अजय प्रजापत उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद में तफतीश माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त वारदात में शेष आरोपी अखलेश मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी शेखपुरा थाना सपोटरा जिला करौली को जिला काराग्रह करौली से प्रकरण में जुर्म धारा 392 आईपीसी में आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !