बामनवास में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ लाल पुत्र मुकेश जोशी निवासी बामनवास पट्टी खुर्द को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना प्रभारी बृजेश मीणा ने बताया कि गत 22 फरवरी को धीरज पुत्र कैलाश चंद शर्मा निवासी सूर्य नगर कॉलोनी असवारी डोंगरी के पास दौसा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वह अपने रिश्तेदारों के यहाँ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने बामनवास स्थित डूंगरी आया था। गलती से उसने बाइक की चाबी गाड़ी में ही लगी छोड़ दी। इसी दौरान लाल भोजन प्रसादी ग्रहण करने के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। खेतों में सरसों की फसल काट रहे मजदूरों ने उसे बाइक ले जाते हुए देखा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया