सुरवाल थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी ईमरान खान, जुबेर अली और जाकिर हुसैन को गिफ्तार किया है। एसपी सुनिल कुमार विश्नोई ने बताया की वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार दानोदिया व वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिहं के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ईमरान खान पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी सूरवाल, जुबेर अली पुत्र आजम अली निवासी सूरवाल एवं निसार अली पुत्र नजर अली निवासी सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक बेटरी और घटना में काम में ली गई मोटर साईकिल जप्त की है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया