दिनांक 22/07/2020 को आमीन पुत्र बाबुद्दीन निवासी बालौती थाना सपोटरा जिला करौली ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट तहरीरी विजय जोगी निवासी केमला व पुष्पेन्द्र मीना निवासी सैमरदा के खिलाफ पत्थर डलवाने के वहाने बुलाकर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली के छीनकर ले जाने की पेश की।

जिस पर थाना पिलोदा सवाई माधोपुर पर मु.नं. 73/2020 धारा 392,34 ता.हि. में दर्ज कर मुलजिमान व माल मशरुका की सरगर्मी से तलाश की। मुलजिम विजय योगी पुत्र रुपाराम योगी निवासी योगी बस्ती कैमला थाना नादौती जिला करौली व पुष्पेन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना उम्र 18 साल निवासी सेमरदा थाना सपोटरा जिला करौली को आज दिनांक 23/07/2020 को गिरफ्तार किया। वर्णित प्रकरण का मशरुका ट्रैक्टर नं. आरजे 34 आरए 4872 मय ट्रॉली को मुलजिमान की निशादेही से वर्णित को बरामद किया गया। वारदात में काम में ली गई मोटर साईकिल नं. आरजे 14 एलजे 7313 को बतौर बजह सबूत जब्त किया गया। मुलजिमान को न्यायालय श्रीमान जे.एम. नं. 1 गंगापुर सिटी के समक्ष पेश किया। जाकर रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जो पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया