महिला थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिलखुश पुत्र गजराज एवं अन्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं सीओ सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में थानाधिकारी महिला थाना चंचल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

गत 7 मई को को परिवादी की नाबालिग बहन अपने बीमार दादा के समाचार लेने हेतु जनरल अस्पताल सवाई माधोपुर आई हुई थी। इस दौरान पीडिता द्वारा वाटर कूलर से पानी भरकर वापस आते समय आरोपियों द्वारा पीड़िता को बहला-फूसलाकर सुनसान खण्डर में ले जाकर दुष्कर्म करने के सम्बध में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घण्टे के अन्दर आरोपी दिलखुश पुत्र गजराज निवासी मकसूदनपुरा पुलिस मलारना डूंगर एवं एक अन्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया