Saturday , 5 September 2026
Breaking News

फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लाट बेचने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर नगर परिषद सवाई माधोपुर की आवासीय योजना शास्त्री नगर में खाली पड़े भूखंडों के प्लाट बेचने के दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सराउद्दीन और जलीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने मानटाउन थाने पर मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया की नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र में आवासीय योजना शास्त्री नगर चकचैनपुरा के खाली भूखण्ड संख्या 63, 64, 65, 66, 74, 77, 128, 137, 186, 187 के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भू – माफियाओं द्वारा पंजीयन कार्यालय में पंजीयन करवा लिया।

 

Police arrested two accused of selling plots by making fake documents in sawai madhopur

 

 

 

जिस पर मामला मानटाउन थाने में दर्ज किया गया था। प्रकरण में कार्रवाई के दौरान नगर परिषद आयुक्त सवाई माधोपुर के मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य संकलन किये गए व रिकॉर्ड चेक किया गया तो भूखंडों की रजिस्ट्री के लिए जो दस्तावेज सलंग्न किये गए थे वो फर्जी एवं कूटरचित पाए गए। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुसंधान राजवीर सिंह चंपावत सीओ शहर सवाई माधोपुर के द्वारा किया गया। थानाधिकारी मानटाउन के सहयोग से मामले के आरोपी सराउद्दीन पुत्र छितर निवासी पचीपल्या और जलीस पुत्र मुंश्या निवासी खटूपुरा को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी सराउद्दीन से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने साले के लड़के कालू उर्फ इकबाल पुत्र सरताज निवासी करमोदा से प्लाट सख्या 186 का अलॉटमेंट लेटर मिला था। अब पुलिस के सामने यह सवाल है कि आखिर प्लाटों का फर्जी और कूटरचित दस्तावेज किसके द्वारा तैयार कर आरोपियों को उपलब्ध करवाए गए। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों से भु – माफिया गैंग सवाई माधोपुर में फर्जी पट्टे, फर्जी 90 बी के कागजात तैयार करने एवं सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों का खुलासा होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस संबंध में जांच और घटना में शामिल नामजद हुए अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !