Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मोटर साइकिल चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा, 4 मोटरसाइकिलें की बरामद

सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी सन्तोष उर्फ सन्ताराम पुत्र जमनालाल मीना एवं गोपाल उर्फ बबलू पु्त्र रघुवीर भडभूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में अज्ञात वाहन चोरों को तलाश में टीमें गठित कर तलाश की गई।

Police arrested two accused of theft motorcycle, 4 motorcycles recovered

 

जिसके तहत मोटर साइकिल चोरी के आरोपी सन्तोष उर्फ सन्ताराम पुत्र जमनालाल मीना निवासी रामगढ़ गंगापुर सिटी को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी करने की मास्टर चाबी बरामद की। साथ ही सहयोगी आरोपी गोपाल उर्फ बबलू पुत्र रघुवीर भडभूजा निवासी मैन मार्केट मलारना डूंगर को 30 अगस्त को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 मोटर साइकिल बरामद की जा चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने सवाई माधोपुर, जयपुर, करौली आदि स्थानों से वाहन चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार संतोष उर्फ संतराम आजीवन कारावास की सजा से कारागृह सेवर से पैरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा है जो आदतन वाहन चोर है। जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में पूर्व से वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। इस दौरान पुलिस टीम में चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, जितेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक, मदन लाल हैड कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल, दयाराम कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल, बनवारी कांस्टेबल, राजेन्द्र कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल एवं राजेश कांस्टेबल चालक शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !