सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ हेतू अभियान के तहत दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अरोपी मोनू साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू निवासी रघुनाथजी मंदिर के पास आलनपुर और आकाश पुत्र सत्यनारायण उर्फ सत्तु निवासी आदिनाथ नगर कोतवाली सवाई माधोपुर को कॉलेज रोड़ से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चुराई हुई बाइक को भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतू अभियान चला रखा है। जिस के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाने कोतवाली पर दर्ज प्रकरण में कार्यवाही करते हुये अरोपी मोनू साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू निवासी रघुनाथजी मंदिर के पास आलनपुर, आकाश पुत्र सत्यनारायण उर्फ सत्तु निवासी आदिनाथ नगर कोतवाली सवाई माधोपुर को कॉलेज रोड़ से गिरफ्तार किया है।

साथ ही आरोपियों के कब्जे से चुराई हुई बाइक भी बरामद की गई। आरोपियों को न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओ के संबंध मे अनुसंधान जारी है। इस कारवाई के दौरान पुलिस की टीम में कुशल कुमार हैड कांस्टेबल, केदार प्रसाद कांस्टेबल, भागचन्द कांस्टेबल एवं राजेश कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया