फायरिंग करने वाले आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू सिन्धी के 2 सहअभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दिनांक 05/02/2020 को तांगा स्टेण्ड रेल्वे स्टेशन सवाई माधोपुर के पास दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र अख्तर अली निवासी करमोदा के उपर फायरिंग करने वाले थाना मानटाउन के हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ जीतू सिन्धी पुत्र श्रीचंद सिन्धी निवासी टोंक बस स्टेण्ड बजरिया हाल गणेश नगर बी थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर के सहयोगी अभियुक्तगण बृजेश उर्फ डबली पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी आदर्श नगर बी थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर व कुलदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र नारायण सिंह जाति राजपूत निवासी कोडक्या पुलिस थाना कापरेन जिला बूंदी को आज दिनांक 28/04/2020 को पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 42/2020 धारा 143,307 ता.हि. में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया