Thursday , 22 October 2026
Breaking News

फायरिंग कर जान से मारने के दो आरोपी राजेश एवं कुंजी गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने फायरिंग कर जान से मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी राजेश उर्फ भूत पुत्र धर्म सिंह और कुंजी उर्फ कुंजीलाल पुत्र बनवारी निवासी खंडीप को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि फायरिंग कर जान से मारने के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश राजेश एवं कुंजीलाल को उदयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची के निर्देशानुसार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वृताधिकारी मुनेश कुमार के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम का नेतृत्व करने वाले वजीरपुर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छिपने के संभावित स्थानों खंडीप, टोडाभीम, महुवा, जयपुर एवं कोटा आदि जगहों पर दबिश दी गई।

 

 

 

police arrested two firing accused Rajesh and kunjilal in sawai madhopur

 

 

 

 

इस तरह दबोचा दोनों शातिर बदमाशों को:-

मुखबिर एवं सायबर सेल से दोनों आरोपियों के संबंध में मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी कोटा से उदयपुर किसी के पास फरारी काटने जा रहे हैं। दोनों अपराधियों के उदयपुर पहुंचते ही पुलिस की विशेष टीम ने दोनों अपराधियों को कर सहित दबोच लिया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टोडाभीम, करौली, हरिद्वार, गोरखपुर एवं दौसा में फरारी काटी है। फरारी के दौरान भी अवतार मीना को जान से मरवाने/पिटवाने की योजना बनाई थी। पुलिस आरोपियों से गाड़ी एवं हथियार की बरामदगी हेतु गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

 

दोनों शातिर अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड:-

कुंजी उर्फ कुंजीलाल मीना के विरुद्ध प्रताप नगर जयपुर, जवाहर नगर, महेश नगर, चौमू जयपुर एवं वजीरपुर में कुल 15 मामले हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के दर्ज है। वही राजेश उर्फ भूत के विरुद्ध वजीरपुर थाना, महेश नहर जयपुर, बसवा दौसा, गंगापुर सिटी में कुल 9 मामले हत्या के प्रयास, डकैती की योजना, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं गंभीर मारपीट के दर्ज है।

 

 

इन घटनाओं में चल रहे थे फरार:-

 

घटना 1:- गत दिनांक 17 अगस्त को बदमाश राजेश उर्फ भूत एवं कुंजी उर्फ कुंजीलाल मीना निवासी खंडीप ने मैसेज के द्वारा शेर सिंह पुत्र बृजमोहन मीना निवासी खंडीप से एक लाख रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर दोनों बदमाश बोलेरो गाड़ी से घर आये और शेर सिंह पर गोली चला दी थी। घायल होने पर शेर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दोनों ने शेर सिंह के चाचा अवतार सिंह एवं लखन पर भी एक दिन पहले फायरिंग की थी। इस प्रकार की रिपोर्ट पर वजीरपुर थाने पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

 

घटना 2:- इसी प्रकार फरियादी अखलेश उर्फ मोनू निवासी खंडीप को राजेश उर्फ भूत एवं कुंजीलाल मीना ने मारपीट कर पैसे की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर बंदूक लगा कर जेब में रखे पैसे निकाल लिए। जिसका मामला वजीरपुर थाने पर दर्ज किया गया था।

 

दो दर्जन आदतन एवं सक्रिय बदमाशों को भिजवाया जेल:-

गंगापुर सिटी थाना पुलिस सेक्टर द्वारा विगत दो माह में सार्थक प्रयास कर विशेष कार्य योजना बनाकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने की प्रक्रिया सतत जारी है। गंभीर अपराधों में फरार एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधी केशव परिता, नेहरू मीना, छोटे सेवा, छोटू मीना, भंवर परिता, साबिर टांडा, विशाल मोहनपुर, आशिक, नागराज, कुबेर, बिल्लू बादशाह, दिलावर बैसला, लवकुश मोटा, पंकज योगी, भेरू मीना, अमृत झाड़ौली, कुंजी एवं राजेश आदि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इन सभी अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वजीरपुर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा, अजित मेगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल मानवेंद्र, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल तेजवीर एवं कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !