Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पत्नी की हत्या कर चम्बल नदी में फेंकने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया की थाना कोतवाली पर नरेश पुत्र हनुमान मीना निवासी बोरीफ थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने अपनी पत्नी को उसके मौसा द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने एवं नकदी व गहने चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रकरण पंजीबद्व करवाया गया था। प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर नारायणलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Police arrested Vicious accused for kill wife

हत्या की वारदात का खुलासा:- अपहृता की तलाश के क्रम में नामजद आरोपी कालू निवासी सेलू एवं परिवादी नरेश मीना से अपहृता के बारे में जानकारी हासिल की गई मगर अपहृता के बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया। थानाधिकारी थाना कोतवाली ने काफी सख्ती से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो परिवादी नरेश मीना ने अपनी पत्नी को दीपावली के दूसरे दिन दिनांक 15/11/2020 को बिना बताये बार-बार अपने मौसा कालू मीना निवासी सेलू के घर जाने एवं अवैध संबंध होने का शक होने से गला दबाकर निर्मम हत्या करना कबूल किया। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिये बेडशीट में बांधकर थेले में रखकर रात को मोटरसाईकिल से किराये के कमरे शनि मंदिर के पास सवाई माधोपुर से ले जाकर गैता-मखीदा पुलिया पुलिस थाना इटावा जिला कोटा में चम्बल नदी में फेंकना कबूल किया। जिस पर संबंधित पुलिस थाने से संपर्क किया गया तो वहाॅ पर एक अज्ञात महिला की लाश बेडशीट में बंधी हुई चम्बल नदी के पानी में दिनांक 17/11/2020 को मिलने पर प्रकरण अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज होना ज्ञात हुआ। हत्या के शातिर आरोपी नरेश मीना पुत्र हनुमान मीना निवासी बोरीफ थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को ईटावा पुलिस को सूचित कर अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !