पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवधन अगरवाला के आतिथ्य में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज से 64 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों के आहूति दी थी। इन वीरों के बलिदान को याद करने एवं उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से देश के हर पुलिस संगठन व संस्थान में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतीक है तथा कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, संचित निरीक्षक ओमप्रकाश उप निरीक्षक, थानाधिकारी मानटाउन, कोतवाली, पुलिस व आरएसी के जवानों व रिटायर्ड पुलिसकर्मियों द्वारा भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुलिस जवानों द्वारा दो राउण्ड फायर कर शहीदों को सलामी दी गई। इस मौके पर रक्तदान शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया