Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्त

सवाई माधोपुर पुलिस अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकथाम को लेकर एक्शन में है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है।

 

police confiscated 2 tractor-trolleys transporting illegal gravel in bonli

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशऩ में एवं अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में चलाये गये विशेष अभियान के तहत आज गुरुवार को अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन थानाधिकारी बौंली, कमलेश कुमार हैड कांस्टेबल, रणवीर कांस्टेबल, देवेन्द्र कांस्टेबल एवं समंदर कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !