जिले की पुलिस ने जिला मुख्यालय के वन क्षेत्र में स्थित अमरेश्वर महादेव मन्दिर में आये दर्शनार्थी की कार से चोरी की वारदात का खुलासा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 8 नवम्बर को अमरेश्वर महादेव मन्दिर में आये दर्शनार्थियों की बन्द कारों में रखे बेशकमती लेपटोप, पर्स एवं अन्य सामान दिनदहाड़े कारों के शीशे तोड़कर अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गये। परिवादी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान केदारनाथ उप निरीक्षक प्रभारी चौकी गणेशधाम थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के जिम्मे किया गया।

जिनके द्वारा जाप्ता जयदेव कांस्टेबल, भवानीशंकर कांस्टेबल, धनराज कांस्टेबल, हरिओम कांस्टेबल, हीरालाल कांस्टेबल की मदद से आसूचना संकलित कर तत्परता दिखाते हुये संदिग्ध दीपक पुत्र हेमराज नाथ निवासी शेरपुर से पूछताछ करने पर दीपक ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। अभियुक्त दीपक से गहनता से अनुसंधान कर माल मशरूका तीन बैग, तीन लेपटोप चार्जर सहित 2 बैंक के खाली चैक हस्ताक्षरशुदा, जले हुये दस्तावेजात बरामद किये गये। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया