Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस ने किया आलनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा डकैती का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि गत माह 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा की आलनपुर शाखा में तीन नकाबपोश बदमाशों ने शाखा प्रबन्धक मनोज जैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर तथा दूसरी अधिकारी रश्मि को पिस्तौल दिखाकर बैग में भरकर 6 लाख 73 हजार रूपये लूट कर ले गये थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के सुपविजन में वृत्ताधिकारी राजवीर सिंह चम्पावत, थानाधिकारी कोतवाली चन्द्रभान सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मिलित कर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शहर के सीसीटीवी कैमरा रिकाॅर्डिंग, टोल नाके, चालानशुदा अपराधियों को चैक किया गया।

 

Police exposed Alanpur Bank of Baroda robbery, three miscreants arrested

 

बावरिया बस्ती में रेड कर घरों को चैक किया गया। इस दौरान मुखबिर से संदिग्धों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस टीमों द्वारा रिंगस, जयपुर, भरतपुर, टोंक, दिल्ली, गाजियाबाद, पिस्तुर, रूद्रपुर उत्तराखंड में जाकर संदिग्धों के रिश्तेदारों एवं दोस्तों के घरों पर दबिश दी गई। जिससे मिले सुरागों के आधार पर 14 नवम्बर को थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह की टीम ने वारदात में शामिल जुगनू, दिलीप एवं श्याम बावरिया निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया के नीचे बजरिया को लालसोट-मण्डावरी हाईवे पर किशनपुरा गांव में बड़ी मशक्कत से घेरा डालकर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक में लूट की वारदात को करना स्वीकार कर लिया। घटना में इनके और भी साथी शामिल थे जिनकी गिरफ्तारी व लूट की राशि, हथियार व लूट में प्रयोग किये गये वाहन को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !