Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस कोरोना एडवायजरी की पालना कराने में रही नाकाम

जिले की बामनवास पंचायत समिति की 38 तथा सवाई माधोपुर पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के लिए मतदान कराया गया।
प्रशासन एवं पुलिस भले ही शान्तिपूर्ण एवं कोरोना महामारी के बीच सरकार द्वारा जारी एडवायजरी की पालना के साथ मतदान कराने के दावे करें, लेकिन ये दावे सभी खोखले साबित दिखाई दिये।
सवाई माधोपुर पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत में तो वहाँ के हालात एवं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देख जिला कलेक्टर भी आग बबूला होते देखे गये, यहाँ तक की वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों को जिला कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये तो मौजूद पुलिस जाप्ते ने कलेक्टर के निर्देशों को भी हवा में उड़ा दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गुस्साये कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मोबाईल पर पुलिस जाप्ते की लापरवाही की शिकायत करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक को तो यहां तक कह दिया कि मुझे ऐसी पुलिस की आवश्यकता नहीं है। तुरन्त इनको हटा लीजिये। उन्होने पुलिस के रवैये की उच्च स्तर पर भी शिकायत की बात कही बताई।

Police failed to maintain Corona guidelines during Panchayat elections in Sawai madhopur

इसी प्रकार जिले की बामनवास पंचायत समिति के पिपलाई में एक पुलिस सहायक उप निरीक्षक ने मीडिया के कुछ लोगों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हे इसलिए मौके से हटा दिया कि उन्होंने एएसआई को कहा कि सर मतदान केन्द्र पर भीड़ ऊपर नीचे हो रही है, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है, थोड़ी व्यवस्था ठीक करवायें।
पुलिस के इस रवैये से कलेक्टर और मीडिया को ही शर्मिंदा होना पड़े तो आम आदमी की क्या स्थिति हो सकती है।
सवाई माधोपुर के रामड़ी एंव बामनवास के पिपलाई की तस्वीरें देखने से यह अन्दाजा अपने आप लग जायेगा की पुलिस कोरोना को लेकर जारी सरकारी एडवायजरी की पालना कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। ऊपर से कलेक्टर व मीडिया को भी इधर उधर शिकायतें करने औश्र अपनी पीड़ा के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !