पुलिस प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 165 लोगों के काटे चालान

जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी के नेतृत्व में समस्त वृत्ताधिकारियों व थानाधिकारीयों द्वारा आज शुक्रवार को आम लोगो को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने हेतु समजाईश की गई तथा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के अन्तर्गत कुल 165 व्यक्तियों का चालान किया काटकर 17800 रुपए जुर्माना राशी वसूल की गई है। कोरोना गाइडलाइन की पालना हेतु निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया