उपखंड मुख्यालय बौंली के अटल सेवा केंद्र पर आज पुलिस जनसहभागिता कार्यक्रम का आगाज किया गया। पुलिस अधीक्षक मामन सिंह के निर्देशन में प्रत्येक शनिवार और रविवार को पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों पर जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शुभारंभ के अवसर पर आज थानाधिकारी चन्द्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कस्बावासियों से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार महेन्द्र मीना, सरपंच राजेश गोयल व उप जिला प्रमुख श्योपाल माली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनसहभागिता कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को कानून संबधित जानकारी दी जाएगी साथ ही पुलिस और आमजन के मध्य कथित अविश्वास को कम करने के लिए व दलाल प्रवृत्ति को कम करने के लिए विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजन हर सप्ताह रखे जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया